- Advertisement -

शाहपुरा,जयपुर ग्रामीण।( सुनील सैनी रिपोर्टर)- जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक शांतनु कुमार सिंह के निर्देश पर चंदवाजी पुलिस को मिली बड़ी सफलता। , चंदवाजी थाना पुलिस ने साइबर ठग नूहं मेवात निवासी सोहेल खान को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में खुलासा,हुआ आरोपी एटीएम कार्ड बदलकर राजस्थान, एमपी, हरियाणा, यूपी में 2 दर्जन से अधिक वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया है । एडिशनल एसपी हरिप्रसाद सोमानी के सुपरविजन में थाना प्रभारी सुगन सिंह राठौड़ ने कार्रवाई की है। पुलिस साइबर ठग के दूसरे साथियों के भी बारे में पता लगाने की कोशिश कर रही है।
- Advertisement -

















































