Home latest पिंक सिटी प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह 19 से

पिंक सिटी प्रेस क्लब का स्थापना दिवस समारोह 19 से

0

नृत्यांगना नेहा रोहिला की होगी प्रस्तुति

लाइट डेकोरेशन का स्विच ऑन 19 को

जयपुर एचडी प्रस्ताव का पांच दिवसीय पिंक सिटी प्रेस क्लब का पांच दिवसीय 31 वां स्थापना दिवस समारोह 19 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा । समारोह का आगाज लाइट डेकोरेशन के स्विच ऑन से होगा। इस मौके पर प्रसिद्ध नृत्यांगना नेहा रोहिला एवं पार्टी की रंगारंग प्रस्तुति होगी। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा ने बताया कि समारोह कोषाध्यक्ष राहुल गौतम के संयोजन में आयोजित हो रहा है। कार्यक्रमों की शंकरा श्रंखला में 19 अक्टूबर को शाम 6:00 बजे फोटो प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा। लाइट डेकोरेशन स्विच ऑन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा । वही 19 अक्टूबर को 6:30 बजे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन होगा । जिसमें लाफ्टर चैंपियन सुरेश अलबेला के साथ लखनऊ और मेरठ के कवि काव्य पाठ करेंगे। 21 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 75 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ पत्रकारों का सम्मान किया जाएगा । 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार श्वेता गर्ग एवं गुलजार हुसैन प्रस्तुतियां देंगी। महासचिव रघुवीर जांगिड़ ने बताया की स्थापना दिवस के अवसर पर 23 अक्टूबर को पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें बेस्ट प्रिंट मीडिया रिपोर्टर, बेस्ट इलेक्ट्रॉनिक मीडिया रिपोर्टर ,बेस्ट फोटो , बेस्ट वीडियो, बेस्ट कार्टून, बेस्ट उप संपादक अवार्ड वितरित किए जाएंगे । अवार्ड के लिए 1 अक्टूबर 2021 से 30 सितंबर 2022 तक अखबार न्यूज़ चैनल पर प्रसारित और प्रकाशित खबर के साथ प्रविष्टियां आमंत्रित की गई है

फोटो प्रदर्शनी होगी आकर्षण का केंद्र

स्थापना दिवस समारोह में फोटोजर्नलिस्ट एवं वीडियो जंग लिस्ट कमेटी संयोजक विजेद्र जायसवाल के संयोजन में फोटोजर्नलिस्ट अपने खास फोटोग्राफ्स को फोटो प्रदर्शनी के तहत पर प्रदर्शित करेंगे ।19 से 23 अक्टूबर तक यह प्रदर्शनी आमजन के अवलोकनार्थ रहेगी।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version