परिवार कल्याण कार्यक्रम में श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए मिला सम्मान

0
94
- Advertisement -

जनसंख्या दिवस जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित
जिले में
सीकर, योगेश ऋषिका रिपोर्टर
आज जिला कलेक्ट्रेट के जिला परिषद सभागार में 11 जुलाई जनसंख्या दिवस के उपलक्ष में जिले में परिवार कल्याण तथा जनसंख्या स्थिरीकरण के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने वाले जिले की पंचायत समिति, ग्राम पंचायत, चिकित्सा संस्थानों, एवं चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम में मंच पर अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर रणजीत सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीकर शहर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह, मुख्य आयोजना अधिकारी अरविन्द सिंह सामोर, उप निदेशक आर्थिकी एवं सांख्यिकी डॉ अनिल शर्मा, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (परिवार कल्याण) डॉ चौधरी हर्षल सुभाष चंद्र, प्रधान लक्ष्मणगढ़ मदन सिंह सेवदा, तथा प्रधान फतेहपुर श्रीमती शांति देवी उपस्थित रहे । मंच संचालन जिला क्वालिटी सेल मुख्य सदस्य नरेश लमोरिया ने किया ।
सम्मान समारोह के क्रम में जिले की पंचायत समिति फतेहपुर को परिवार कल्याण के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ योगदान के लिए सम्मानित किया गया परंतु गत वर्ष फतेहपुर के प्रथम रहने के कारण 2 लाख रुपये पुरस्कार राशि नहीं दी जा सकी, जिले में श्रेष्ठ रहने के कारण पंचायत समिति लक्ष्मणगढ़ को सम्मानित किया गया तथा 2 लाख का पुरस्कार भी प्राप्त हुआ है ।


जिले के प्रत्येक ब्लॉक से एक ग्राम पंचायत जिसकी परिवार कल्याण एवं जनसंख्या स्थिरीकरण क्षेत्र में 2023-24 में उपलब्धियां श्रेष्ठ रही हैं को सम्मानित किया गया तथा 50 हजार की इनाम राशि हेतु नामित किया गया है, इस क्रम में ग्राम पंचायत रलावता, शिवसिंह पूरा, दाँतरू, दायरा, चैनपुरा, पूरा बड़ी, गनेडी तथा बिडोदी बड़ी को पुरस्कार एवं सम्मान से नवाजा गया ।
विभिन्न श्रेणी के चिकित्सालयों को जिले में प्रथम रहने पर 50 हजार पुरस्कार तथा प्रशस्ति पत्र दिया गया जिसमें उप जिला चिकित्सालय नेछवा, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलूणा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दाँतरू को यह पुरस्कार मिला ।
सीकर जिले के निजी चिकित्सालय भूमिका अस्पताल को 2023-24 में परिवार कल्याण क्षेत्र में विशेष योगदान देने के कारण सीकर जिले में प्रथम रहने के लिए सम्मानित किया गया । ज्ञात रहे भूमिका अस्पताल ने निजी चिकित्सालय श्रेणी में राज्य में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है । इसके लिए चिकित्सालय को 1 लाख रुपये का पुरस्कार भी मिला है ।
आज परिवार कल्याण में विशिष्ठ योगदान देने के लिए अधिकारी कर्मचारियों का भी सम्मान किया गया जिसमें 2023-24 में सबसे अधिक नसबंदी ऑपरेशन करने के लिए डॉ सुभाष महला, स्त्री रोग विशेषज्ञ, उप जिला अस्पताल फतेहपुर को सम्मानित किया गया । इसके अतिरिक्त हर ब्लॉक से तीन तीन कर्मचारियों को उनकी श्रेष्ठ उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया । सीकर के जनाना अस्पताल, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय एवं अति0 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय से कार्मिकों तथा एन जी ओ प्रतिनिधियों को उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here