Home rajasthan पत्रकारों के  दिवंगत परिजनों को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

पत्रकारों के  दिवंगत परिजनों को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि

0

 

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

  धौलपुर। (वीरेंद्र सिंह) जिला मुख्यालय पर स्थित सूचना केंद्र के सभागार में दो पत्रकारों के हाल ही में दिवगंत हुये परिजनों को श्रद्धांजलि दी गयी।

जिले के फर्स्ट इंडिया न्यूज़ के जिला संवाददाता विनोद तिवारी के दादाजी एवं बाड़ी के पत्रकार प्रमोद शर्मा के छोटे भाई अनिल शर्मा के पिछले दिनों हुये असायमिक  निधन को लेकर पत्रकारों द्वारा श्रद्धांजलि दी गई,

जिसमें सभी पत्रकारों ने 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि  दी ।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार धर्मेंद्र बिधौलिया ने कहा कि हम सभी पत्रकारों को एक दूसरे के सुख -दुःख में भाग लेना चाहिये। उन्होंने इस मौके पर कहा कि आजकल फ़र्ज़ी पत्रकार बढ़ते जा रहे हैं उनकी वजह से अच्छे और ईमानदार पत्रकारों को भी ग़लत नज़र से देखा जा रहा है।

अतः अच्छे ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ पत्रकार हैं जो वास्तविक पत्रकारों हैं  उनको संगठित रहना है।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार राजेश रस्तोगी, गजेंद्र कांदील,मुन्ना फारुखी,वीरेंद्र गोस्वामी, यूसुफ खान,अनिल दिवाकर। आदि पत्रकार उपस्थित थे।इसके बाद सभी पत्रकार एकत्रित होकर  विनोद तिवारी के घर पहुँचे और शोकसंतृप्त परिवार को सांत्वना दीं।

 

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version