Home politics पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती महासदस्यता दिवस के रुप में मनाएगी बीजेपी

पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती महासदस्यता दिवस के रुप में मनाएगी बीजेपी

0

जनसंघ के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जंयती को ‘‘महा सदस्यता दिवस‘‘ के तौर पर मनाएंगी भाजपा

भाजपा के 2 लाख 50 हजार कार्यकर्ता महा सदस्यता दिवस पर 25 लाख से अधिक सदस्य बनाकर अभियान को प्रदान करेंगे गतिः- मदन राठौड़

भाजपा के महा सदस्यता दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी रहेंगे प्रवास पर

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
जयपुर,।(आर एन सांवरिया) भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनसंघ के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जंयती को सदस्यता अभियान के ‘‘महा सदस्यता दिवस‘‘ के रूप में मनाया जाएगा। महा सदस्यता दिवस पर भाजपा के बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर के करीबन 2 लाख 50 हजार भाजपा कार्यकर्ता प्रदेशभर में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा महा सदस्यता दिवस पर एक दिन में 25 लाख से अधिक सदस्य बनाकर अभियान को गति प्रदान करेंगे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि महा सदस्यता दिवस पर मैं स्वयं दौसा प्रवास बूथों पर रहूंगा और बूथ स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता के साथ मिलकर आमजन को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाउंगा। राठौड़ ने कहा कि आज देशभर में भाजपा के सदस्यता अभियान को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। ऐसे में भाजपा की रीति और नीति से लोगों को अवगत कराते हुए सदस्यता दिलवाई जा रही है। राठौड़ ने प्रदेशवासियों से आह्वान करते हुए कहा कि हमें अधिक से अधिक संख्या में भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मजबूती प्रदान करना है।

भाजपा सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ अरूण चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा के महा सदस्यता दिवस पर प्रत्येक विधानसभा के बूथ, शक्ति केंद्र, मंडल स्तर पर भाजपा कार्यकर्ता सुबह 8 से रात 8 बजे तक विशेष अभियान चलाकर आमजन को सदस्य बनाएंगे। इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 5, शक्ति केंद्रों पर 2, मंडल स्तर पर 5 और सभी विधानसभा स्तर पर 1-1 भाजपा कार्यकर्ता दिनभर बूथ पर प्रवास पर रहेंगे। इतना ही नहीं, भाजपा प्रदेश कार्यालय से महा सदस्यता दिवस पर चलाए जा रहे विशेष अभियान की मॉनिटरिंग के लिए टीम का गठन भी किया गया है। वहीं प्रत्येक जिला स्तर पर 5-5 कार्यकर्ता को जिले की मॉनिटरिंग के लिए जिम्मेदारी भी दी गई है।

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ अरूण चतुर्वेदी ने बताया कि सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सभी प्रदेश पदाधिकारियों, मोर्चाे के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश कार्य समिति सदस्य, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, अभियान की प्रदेश, जिला एवं मंडल टोली दिनभर बूथ पर रहेंगे और आमजन को सदस्य बनाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम चरण के बाद 1 से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण चलाया जाएगा। इसके बाद 15 से 30 अक्टूबर तक तीसरा चरण चलाकर सक्रिय सदस्य बनाए जाएंगे।

भाजपा सदस्यता अभियान के सह संयोजक एवं भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा ने बताया कि भाजपा के महा सदस्यता दिवस पर कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश पदाधिकारी भी विभिन्न क्षेत्रों में प्रवास पर रहेंगे। भाजपा प्रदेश सह प्रभारी विजया राहटकर सलूंबर एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड दौसा में प्रवास पर रहेंगे, वहीं भाजपा की राष्ट्रीय सचिव डॉ अलका गुर्जर निवाई, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी चौरासी विधानसभा, अशोक परनामी रामगढ विधानसभा, सांसद घनश्याम तिवाडी झुंझुनूं, भाजपा महामंत्री दामोदर अग्रवाल शाहपुरा, श्रवण सिंह बगडी कोटपूतली, संतोष अहलावत उदयपुरवाटी, ओमप्रकाश भडाणा नावां, प्रदेश उपाध्यक्ष नाहर सिंह जोधा सलूंबर, सीआर चौधरी डेगाना, मुकेश दाधीच खींवसर, नारायण पंचारिया जायल प्रवास पर रहेंगे। अभियान के सह संयोजक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष मोतीलाल मीणा कोटा देहात प्रवास पर रहेंगे और बूथ पर आमजन को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version