भरतपुर राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ में पंडित मेवाराम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटौली घना, सेवर भरतपुर (राज) में भामाशाह द्वारा बनवाये गये कमरे (हॉल) का लोकार्पण किया गया एवं राज्य सरकार की श्री कृष्ण भोग योजना में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को श्री कृष्ण भोग (भोजन) कराया। स्थानीय विद्यालय में स्व. पंडित मेवाराम के पुत्र स्व. अयोध्याराम की स्मृति में उनकी धर्मपत्नी शशि शर्मा एवं उनकी पौत्री शोमी शर्मा द्वारा सात लाख रूपये की लागत से स्थानीय विद्यालय में एक कमरे (हॉल) का निर्माण करवाया गया। जिसका शनिवार को लोकार्पण किया गया। साथ ही राजस्थान सरकार की श्री कृष्ण भोग योजना के तहत स्थानीय विद्यालय मे अध्ययनरत छात्र छात्राओं को भोजन कराया गया। विद्यालय मे प्रथम बार श्री कृष्णा भोग का आयोजन भामाशाह शशि शर्मा एवं शोमी शर्मा द्वारा कराया गया। विद्यालय परिवार द्वारा सभी आगुंतक स्व. पंडित मेवाराम के परिजनों का हार्दिक अभिनंदन स्वागत एवं बहुत बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
लोकार्पण कार्यक्रम की मुख्य अतिथि शशि शर्मा (सेवानिवृत अध्यापिका), विशिष्ट अतिथि स्व. मेवाराम के पौत्र दीपक मुदगल (पार्षद) पौत्री शोमी शर्मा, गिरधारी लाल (सरपंच जाटौली, घना बरसो) रहे एवं अध्यक्षता ऊदल सिंह कैरों (संस्थाप्रधान जाटौली घना) द्वारा की गई। इस अवसर पर स्थानीय विद्यालय परिवार एवं स्व. पंडित मेवाराम के परिवारजन योगेंद्री मुदगल, मिन्ना शर्मा, नितिन शर्मा, पुष्पलता शर्मा, कार्तिक मुदगल, ईहा शर्मा उपस्थित रहे।
—
