Home rajasthan नेमीचंद अग्रवाल बने अग्रवाल के समाज के अध्यक्ष

नेमीचंद अग्रवाल बने अग्रवाल के समाज के अध्यक्ष

0

मुख्य चुनाव अधिकारी भगवान अग्रवाल ने परिणामों घोषणा की

सर्वाधिक प्रतिष्ठित अध्यक्ष पद पर नेमीचंद अग्रवाल 178 वोट से विजयी

सिरोही। तुषार पुरोहित वरिष्ठ संवाददाता आबू रोड़ श्री अग्रवाल विष्णु धर्मशाला में आज सुबह 9:00 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ निर्धारित समय अनुसार 4:00 बजे तक का सभी को मतदान करना था.. इसी दरम्यान कुल 990 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया…इनमें से 14 वोट ख़ारिज हुए विजेता… बता दे की नेमीचंद अग्रवाल को 577 वोट प्राप्त हुए…वहीं प्रतिद्वंदी सुकेश कुमार गोयल को 399 मत प्राप्त हुए….

मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा अध्यक्ष पद पर नेमीचंद अग्रवाल को 178 वोट से विजेता घोषित किया गया…इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर 990 वोट डाले गए…जिनमें से 32 वोट खारिज हुए एक वोट गुम हुआ शेष बचे वोटो में से विनय कुमार अग्रवाल को 498 वोट मिले तों प्रतिद्वंदी अरुण कुमार गोयल को 459 वोट मिले… मुख्य चुनाव अधिकारी द्वारा कोषाध्यक्ष पद पर विनय कुमार अग्रवाल को 39 मतों से विजयी घोषित किया गया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version