नूपुर शर्मा की हत्या करने पाकिस्तान से आया घुसपैठिया गिरफ्तार

0
66
- Advertisement -

श्रीगंगानगर। भाजपा प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए पाकिस्तानी घुसपैठिया रिजवान अशरफ श्रीगंगानगर बॉर्डर पर पकड़ा गया। उसे राजस्थान में इंटरनेशनल बॉर्डर से घुसपैठ करते हुए गिरफ्तार किया है। एजेंसियों के अनुसार भाजपा प्रवक्ता रही नूपुर शर्मा को मारने की फ़िराक़ में था। पाकिस्तानी नागरिक रिजवान अशरफ बोर्डर क्रॉस करके श्रीगंगानगर में हिंदूओंकोट बोर्डर से प्रवेश कर रहा था । आरोपी के पास कई संदिग्ध वस्तुएं मिली है। bsf के साथ इंटेलिजेंस ब्यूरो, रिसर्च एजेंसी और मिलिट्री एजेंसी की संयुक्त टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है । सूत्रों ने बताया कि 16 जुलाई की रात करीब 11:00 बजे श्रीगंगानगर जिले से लगे हिंदुमलकोट बॉर्डर फेंसिंग पर संदिग्ध व्यक्ति घूम रहा था। पेट्रोलिंग टीम ने पूछताछ की इसका सही जवाब नहीं दे सका। तलाशी में रिजवान के पास से 11 इंच का धारदार चाकू, धार्मिक किताबें , कपड़े खाने का सामान मिला। पूछताछ में उसने नूपुर शर्मा की हत्या करने के लिए आने की बात स्वीकार की, लेकिन इससे पहले ही पकड़ा गया।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here