निरंजन टकसालिया ने ली भाजपा की सदस्यता

0
91
- Advertisement -

डीग। मुकेश सैनी वरिष्ठ संवाददाता डीग नगर परिषद के सभापति निरंजन टकसालिया ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश मंत्री भूपेन्द्र सैनी, प्रदेश प्रवक्ता अशोक सैनी एवं नरेंद्र कटारा ने उपरणा ओढ़ाकर उनका पार्टी में स्वागत किया।

इस अवसर पर डीग-कुम्हेर के विधायक डॉ. शैलेश ​दिगम्बर सिंह ने निरंजन टकसालिया का पार्टी में स्वागत करते हुए कहा कि उनके संगठन से जुड़ने पर भाजपा को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि डीग-कुम्हेर की जनता का विश्वास भाजपा के साथ है। डबल इंजन सरकार के साथ डीग-कुम्हेर विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। हम सब मिलकर अब डीग-कुम्हेर को आगे ले जाएंगे।

इस दौरान राजेंद्र खण्डेलवाल, जगदीश टकसालिया, दाऊदयाल नसवारिया, भीमा अरोड़ा, इंद्र सिंह, पार्षद खेमचन्द कोली, टीटू बरौली, गौरव सोनी, राजू पंडित, मोनू शाहपुर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here