Home latest नाबालिक बच्ची को उठाने की धमकी, पुलिस में शिक़ायत करने पर...

नाबालिक बच्ची को उठाने की धमकी, पुलिस में शिक़ायत करने पर दी गर्दन काटने की धमकी

0

जयपुर। खबर राजधानी जयपुर के जयसिंहपुरा खोर से है जहां इलाके में तीन बदमाशों ने एक परिवार को उदयपुर का कांड सरीखे नतीजे भुगतने की धमकी दी है। बदमाशों ने परिवार की नाबालिक बच्ची को उठाकर ले जाने की बात कही। साथ ही चेताया कि अगर किसी तरह की कानूनी कार्यवाही तो अंजाम कन्हैयालाल जैसा होगा ।गर्दन काट दी जाएगी । मामले की गंभीरता को देखते हुए आमेर एसीपी चंद्र सिंह रावत को सौंपी गई।

पुलिस ने बताया कि गांधीनगर कॉलोनी निवासी एक महिला ने गुरुवार रात कालू खान ,असलीन और सलमान के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। महिला ने अपनी शिकायत में इस बात का जिक्र किया कि उसकी नाबालिग बेटी को सलमान खान बहुत दिनों से परेशान करते हैं। चाकसू थाने में मुकदमा दर्ज कराया हुआ है । धमकियों के चलते को लड़की को नारी निकेतन भेज दिया गया था। महिला ने आरोप लगाया कि 7 जुलाई को सलमान खान और इन तीनों ने धमकी दी कि 15 जुलाई को बेटी के बालिग हो जाने पर से उसे नारी निकेतन से उठाकर ले जाएंगे। उनके खिलाफ किसी भी तरह की शिकायत की तो उदयपुर की तरह ही उसके मां-बाप की गर्दन भी काट दी जाएगी। महिला ने यह भी आरोप लगाया सलमान खान ने बताया लड़की से शादी करने पर उनके समाज से 25 लाख रुपये मिलते हैं। वह राशि देने के बाद लड़की को तलाक दे देंगे या मार कर खत्म कर देंगे। महिला ने फोन पर धमकी देने के आरोप लगाए। जयसिंहपुरा खोर के थानाधिकारी अधिकारी सतपाल यादव ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ साथ में रहती थी। उस दौरान भी वह घर छोड़कर सलमान के साथ चली गई थी । तब परिवार की शिकायत पर पुलिस ने से दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया था। उसके बाद परिवार ने ठिकाना बदला और मानसरोवर और थाना इलाके में रहने लगा। लड़की ने घर छोड़ दिया और सलमान के साथ दूसरी जगह रहने चली गई । पुलिस ने फिर से उसे अपने परिजनों को सौंप दिया । लेकिन इस दौरान कोर्ट में बालिका ने परिजनों के साथ नहीं रहने की इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद उसे नारी निकेतन भेज दिया गया अब वह नारी निकेतन में रह रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version