Home crime नागौर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सदर थाने के हैड कांस्टेबल को 80...

नागौर एसीबी की बड़ी कार्रवाई, सदर थाने के हैड कांस्टेबल को 80 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नागौर। श्याम माथुर वरिष्ठ संवाददाता परिवादी की रिपोर्ट पर एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी ने कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल जालमसिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया……..नागौर के सदर थाने के हैड कांस्टेबल जालमसिंह को एसीबी की टीम ने सोमवार शाम को 80 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया। परिवादी की रिपोर्ट पर एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी ने कार्रवाई करते हुए हैड कांस्टेबल जालमसिंह को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

एसीबी की अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कल्पना सोलंकी ने बताया कि शहर के शीतला माता मंदिर के पास रहने वाले परिवादी राधाकिशन विश्रोई की शिकायत पर उन्होंने कार्रवाई की। हैड कांस्टेबल जालमसिंह ने सदर थाने के एक मुकदमे में परिवादी को आरोपी नहीं बनाने की एवज में एक लाख रुपए लिए मांगे थे। सोमवार को एक लाख रुपए देने के बाद परिवादी के निवेदन पर 20 हजार रुपए दिए हैड कांस्टेबल ने वापस दे दिए। एसीबी ने हैड कांस्टेबल की जेब में रखे रिश्वत के 80 हजार बरामद कर रंगे हाथ गिरफ्तार किया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version