Home rajasthan नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी...

नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में काम कर रही अमेरिकी संस्था नाडा और गौतम हॉस्पिटल शोध एवं तकनीक पर हुई चर्चा

0

जयपुर। अमेरिका की संस्था NAADAC जो कि नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहे, चिकित्सा कर्मियो की एक संस्था है। NAADAC का 20 सदस्यों का प्रतिनिधि मंडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शोध,ज्ञान एवं तकनीक के विषय पर आपसी चर्चा एवं सहयोग/सहकार्य के लिए सिविल लाइंस स्थित गौतम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर में चर्चा हेतु आए। अमेरिकन प्रतिनिधिमंडल की अध्यक्षा एंजिला ई मेक्सवेल एवं नाडा की निदेशक सिंथेनिया मोरेनो एवं प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों का अस्पताल की सीईओ राज्यश्री ने स्वागत किया। डॉ. शिव गौतम ने पिछले 13 वर्षों में अस्पताल द्वारा किए गए चिकित्सा मानसिक स्वास्थ्य के विषय में जन जागरण के क्षेत्र में किए गए नवाचारो एवं प्रकल्पो बारे में जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में शहर के गणमान्य चिकित्सक गौतम हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर से संबद्ध एमिटी यूनिवर्सिटी, ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी, एवं IIS यूनिवर्सिटी के प्राध्यापकों एवं डॉ रमेश अरोड़ा, डॉ प्रद्युमन शर्मा ,डॉ. N K लोहिया, डॉ. सचिन शर्मा एवं अस्पताल के चिकित्सकों ने चर्चा में भाग लिया ।

नाडा की अध्यक्षा एंजेला एवं डायरेक्टर सिंथिया मौरेन दोनों ने व अन्य प्रतिभागियों ने इस बात की आवश्यकता जताई कि बहुत सारे प्रयोग जो भारत में किए जा रहे हैं उनका अमेरिका में भी उपयोग किया जाना चाहिए। विशेष तौर से अमेरिका में जो प्रयोग हो रहे हैं जैसे कि पीयर ग्रुप ट्रेनिंग प्रोग्राम स्टूडेंट के ट्रेनिंग के प्रोग्राम से उसी तरह के प्रोग्राम भारत में लंबा अनुभव देखते हुए और बड़ी जनसंख्या देखते हुए इन कार्यक्रमों को लागू किया जाए, तो मानव संसाधन की कमी जो की मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में है उसको पूरा किया जा सकता है। अमेरिका और भारतीय दोनों ही तरफ के प्रतिनिधियों ने अपने-अपने विचार रखें। गौतम हॉस्पिटल में किए जा रहे हैं कार्य के अनुभवों को अमेरिकन ग्रुप ने बहुत सराहा और उन्होंने अस्पताल में चिकित्सा कर्मियों के साथ आने वाले समय में सहयोग और साथ काम करने की इच्छा जताई। डॉक्टर मेधावी गौतम ने अपने पोषण के विषय में ड्रग एडिक्ट्स के साथ अनुभव साझा किया तथा सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ महिमा गौतम ने किया

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version