— कुमावत समाज समिति ने किया सम्मान
लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
किशनगढ़ रेनवाल। ( नवीन कुमावत)। कुमावत समाज समिति. रेनवाल द्वारा मंगलवार को कुमावत समाज भवन में भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण पिपलोदा एवं जिला मंत्री राजेंद्र प्रसाद रिंगस्या का राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा बंधवाकर एवं फूलों की माला पहनाकर सम्मान किया गया।
इस दौरान कुमावत समाज समिति के भंवरलाल जेठीवाल, कालूराम सिरोडिया, सांवरमल कुमावत, लादूराम कुमावत, मालीराम कुमावत, अशोक माचीवाल, सूरज कुमावत, श्रीनिवास जेठीवाल, रामेश्वर कुमावत, गोपाल कुमावत, गोपी कुमावत,बनवारी कुमावत एवं शंकर कुमावत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
