Home rajasthan हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जवानो नें...

हरियालो राजस्थान एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जवानो नें लगाए पौधे

0

जैसलमेर। ( महेंद्र सिंह संवाददाता )हरियालो राजस्थान, एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत जैसलमेर मे सीमा गृह रक्षा व गृह रक्षा दल के जवानों नें डिप्टी कमाण्डेट दौलत सिंह के नेतृत्व मे हरियाली तीज के दिन वृक्षारोपण किया। सुबह 7 बजे ही जवानों को पीटी ड्रेस मे सीमा गृह रक्षा दल के परेड ग्राउंड मे बुलाया गया, हरियाली तीज पर पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न प्रकार के पौधों का अधिकारियो तथा जवानो द्वारा रोपण किया गया।
पौधा रोपण करते वक्त कमाण्डेट सिंह ने बताया कि आज हरियाली तीज के दिन सीमा गृह रक्षा दल के परेड ग्राउंड में हमने 200 पौधों का रोपण किया है। यह किसी एक व्यक्ति विशेष की बात नहीं। पर्यावरण संरक्षण सामूहिक जिम्मेदारी है, वृक्षों का मानव जीवन में अधिक बहुमूल्य कीमत है। वृक्ष पर्यावरण के संतुलन को बनाए रखने के साथ-साथ हमें आक्सीजन देते है। उन्होंने आम जनता व साथी जवानों से विभिन्न प्रजाति के पौधों की सुरक्षा एवं अधिक से अधिक पौधारोपण करने की अपील की।
इस वृक्षारोपण अभियान में कम्पनी कमांडर शिव सिंह, प्लाटून कमांडर लख सिंह, आरक्षी दुलाराम, खुशाल सिंह, कुन्दन सिंह, प्रकाशदान, बग्गूराम आदि साथी जवान मौजूद रहे।
https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240807-WA0030.mp4

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version