Home rajasthan दो पक्षों में खूनी संघर्ष , युवती सहित तीन घायल

दो पक्षों में खूनी संघर्ष , युवती सहित तीन घायल

0

मसूदा ,ब्यावर। ( शिवप्रकाश सेन रिपोर्टर ) मसूदा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत दौलतपुरा सेकंड के ग्राम महेरिया मगरी में आपसी कहा सुनी को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष में एक युवती सहित तीन घायल हो गए। तीनों को 108 एंबुलेंस चालक राजेन्द्र जाट व कम्पाउंडर भागचंद चौधरी द्वारा मसूदा चिकित्सालय में भर्ती कराया गया । तीनों घायलों का डॉ द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया।दो घायलों की हालत गंभीर होने के कारण ब्यावर अमृतकोर चिकित्सालय के लिए रेफर किया ।
घटना की जानकारी मिलने पर मसूदा पुलिस घटनास्थल व चिकित्सालय पहुचकर मामले की जानकारी प्राप्त की ।

जानकारी के अनुसार रोशन ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बैठा था कि पास ही खेत निवासी दुर्गा पानी पीने के लिए आई थी, कि 8,10 व्यक्ति दुर्गा को गाली गलौज व मारपीट करने लगे ,तो मैने उन्हें ऐसा करने से मना किया ,तो सभी लोगों हथियार से लैस होकर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। ग्रामीणों की मदद से हम सभी घायलों को मसूदा चिकित्सालय में भर्ती कराया ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version