मेघवाल सेवा समिति की बैठक हुई नवीन कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
जालोर। मेघवाल समाज सेवा समिति 13 गांव परगना की बैठक का आयोजन बाबा रामदेव मन्दिर माण्डवला में आयोजित की गई। इस दौरान पदेन अध्यक्ष छगनलाल सांफाड़ा की अध्यक्षता में सर्वसम्मति से नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सुरेश कुमार विराश मांडवला को अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए सुरेश कुमार व कृष्ण कुमार को नियुक्त किया गया। कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सचिव पद के लिए भरत कुमार विराश एवं सह सचिव राजाराम वही कोषाध्यक्ष के पद पर अर्जुन कुमार और पारस मेघवाल को नियुक्त किया गया। इसी प्रकार से प्रवक्ता अजय चौहान को बनाया गया। वही विधि सलाहकार के पद पर रूपेश बोकडा, भगाराम परिहार, पारस कुमार वही संगठन मंत्री के पद भैराराम मांडवला,रमेश कुमार, भगराज बिशनगढ़, चेतन धवल, मालाराम केशवना, चुनिल बॉस मुड़ी को नियुक्त किया गया। इस दौरान भरत कुमार विराश ने अपने पिता तेजाराम विराश की स्मृति में समिती को 11 हजार रूपये का चैक भेट किया। इस मौके पर पूर्व सचिव रमेश कुमार, भरत गेहलोत बिशनगढ़,पपाराम, मोहनलाल, जयंतीलाल गेहलोत बिशनगढ़, गमसा विराश, जयंती लाल विराश, दिनेश कुमार, महेंद्र विराश, दीपाराम, अचलाराम मोहन, सोहनजी लाल, दीपा राम सहित समाज के बुद्धिजीवी मौजूद रहे।
