सिरोही के पालड़ी से बड़ी खबर
लड़की को घर से उठाकर लेकर गये आरोपी
सिरोही। जिले में अपराधी कितने बेखौफ है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि सिरोही जिले के पालड़ी एम थाना इलाके में एक गांव से एक नाबालिग बच्ची को घर से किडनैप कर लिया जाता है और उसके साथ 2 घंटे तक चलती हुई कार में गैंगरेप किया जाता है। घटना के 5 दिन बाद भी पुलिस दरिंदों का पता नहीं लग पाती है, ऐसे में लोगों में नाराजगी वाजिब है।
पालड़ी एम थाना क्षेत्र के एक गाँव से नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की सनसनी खेज वारदात सामने आई है।
बताया जा रहा है कि पालड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव में यह वारदात घटित हुई। बता दे कि आरोपी कार में सवार होकर आए और दरवाजा खटखटाया तब लड़की ने जैसे ही दरवाजा खोला, आरोपियों ने मुंह दबाकर लड़की को कार में डालकर लेकर गये और चलती कार में नाबालिग के साथ आरोपियों ने बलात्कार किया। क़रीब दो घण्टे तक दौड़ती कार में नाबालिग के साथ दुष्कर्म होता रहा। उसके बाद दो घण्टे बाद लड़की को सुनसान जगह पर छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गये। पीड़िता ने घर पहुंचकर अपने पिता को आपबीती बताई । पीड़िता के परिजनों ने पालड़ी थाने पहुंचकर मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि 5 दिन बीतने के बाद भी पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं कि गई।बता दे कि पुलिस नें पोस्को एक्ट में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
