Home rajasthan देश के रक्षकों ने नीम महोत्सव के तहत हरित क्रांति का किया...

देश के रक्षकों ने नीम महोत्सव के तहत हरित क्रांति का किया आगाज़

0


रेफ ग्लोबल के सहयोग से सीसुब ने पांच सौ पौधे माँ के नाम रोपित किये

जैसलमेर । महेंद्र सिंह संवादाता लोग टुडे न्यूज नेटवर्क सरहद के रखवालों ने शुक्रवार को सीमा सुरक्षाबल 35 बटालियन में आज रेफ ग्लोबल के सहयोग से नीम महोत्सव के तहत पांच सौ पौधे माँ के नाम रोपित कर हरित क्रांति का आगाज़ किया ,
बाड़मेर रोड स्थित सीमा सुरक्षा बल की 35 वि बटालियन मुख्यालय पर सीसुब के अधिकारीयों ,जवानों और महिला शक्ति ने नीम सहित कई किस्म के पांच सौ पौधों का रोपण किया,

सीसुब की 35 वी बटालियन मुख्यालय पर आयोजित नीम महोत्सव के तहत एक पौधा माँ के नाम कार्यक्रम में विकास कुबेरा द्वितीय कमान अधिकारी ,रतन चंद्र उप समादेष्टा ,राम कुमार उप समादेष्टा ,अवनीश शर्मा उप समादेष्टा ,,निरीक्षक सुल्तान सिंह ,शिशुपाल सिंह ,फोकु सिंह सहित रेफ ग्लोबल के संयोजक चन्दन सिंह भाटी ,एरिया मैनेजर करिश्मा भाटी तँवर,समाज सेवी देवी सिंह चौहान राजेन्द्र सिंह चौहान , ऑफीसर सोनाराम चौधरी ,सहायक प्रोग्राम अधिकारी लालाराम ,प्रग्राम सहायक मुरलीराम शिक्षा फ्लिप महिपाल भाटी सहित सीसुब के महिला जवान ,और सीसुब के जवानों ने माँ के नाम पौधे रोपित किये ।
कार्यक्रम में विकास कुबेर ने कहा की पौधरोपण समय की ममांग हैं सीसुब वृहद स्तर पर पौधा रोपण अभियान शहर से सरहद तक चला रहा हैं।,रेफ ग्लोबल के साथ आज मुख्यालय पर पौधे रोपित कर एक सन्देश हरीतिमा का दे रहे हैं ,देश के रक्षको पर राष्ट्र सुरक्षा की जिम्मेदारी के साथ साथ पर्यावरण की सुरक्षा की बड़ी जिम्मेदारी हैं जवान इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं । उन्होंने कहा की सीसुब अपना सामाजिक सरोकार निष्ठां निभा रही हैं । उप समादेष्टा रतन चंद्र ने कहा की एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधरोपण की पहल देश के लिए मिसाल हे । ,देश में करोड़ो पौधे लगने से पर्यावरण पर असर पड़ेगा ।

Previous articleशिवालय पर हुआ जल धारा कार्यक्रम
Next articleकांग्रेस ने तिरंगा यात्रा निकाली
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version