तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा पर देशद्रोह का मुकदमा दर्ज, शिरोमणि कमेटी , सिख समाज ने जताया विरोध

0
11
- Advertisement -

नये कानून के तहत टिम्मा पर हुआ देशद्रोह का मुकदमा

गु:बाबा दीप सिंह में सिख जत्थेबंदियों का हजूम उमड़ा, एक स्वर में की निंदा

श्रीगंगा नगर। (भीम सिंह रिपोर्टर)– नए कानून के तहत देश के 140 करोड़ लोगों में से पहला मुकदमा एक सिख आगू तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा पर दर्ज होने से सिख पंथ ने तीखी प्रतिकिर्या हुई। श्री अकाल तख्त के जत्थेदार से लेकर समूह तख्तों के जत्थेदार, शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी, शिरोमणी अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, सिमरनजीत सिंह मान, परमजीत सिंह सरना, निहंग सिख जत्थेबंदिया बाबा बलबीर सिंह जी 96 करोड़ी बुड्ढा दल, सांसद हरसिमरत कौर बादल, सांसद सरबजीत सिंह मलोया सहित देश विदेश की सिख संगत एक स्वर में तेजिंदर पाल सिंह टिम्मा की हिमायत में आ खड़ी हुई। और सरकार की इस कारवाई की पुरजोर शब्दों में निंदा करते हुए इस कानून का दुरुपयोग सिक्खों के खिलाफ करने की बात कही।

शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य गंगानगर पहुंचे

श्री अकाल तख्त साहिब के आदेश पर शिरोमणी गुरद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा एक तीन मेंबरी कमेटी श्री गंगा नगर पहुंची। कमेटी में सरदार अमरजीत सिंह चावला, सुरजीत सिंह भिटेविड, एडवोकेट भगवंत सिंह सियालका, जगसीर सिंह मांगेआना ने आज राजस्थान की सिख जत्थेबंदियों से बात की और जिला पुलिस अधीक्षक से मिले। कमेटी ने अपना रोष व्यक्त करते हुए कहा कि यह अटल सच्चाई है कि सरदार टिम्मा हमेशा ही समाज सेवा में अग्रणी रहे हैं जिसका गवाह खुद जिला प्रशासन व गंगा नगर शहर है।

सिख पंथ से निष्कासित लोगों की शिकायत पर दर्ज हुआ मुकदमा

इसके बावजूद सिख पंथ से निष्कासित आदतन शिकायती गैंग की रिपोर्ट पर देशद्रोह जैसा गंभीर केस दर्ज करना बड़े संशय पैदा करता है कि इसके पीछे कोई गहरी साजिश है और पुलिस द्वारा तुरंत केस दर्ज करना इस संशय को और बल देता है कि कहीं न कहीं इसमें सता का प्रभाव भी है

टीमा पर झूठा केस दर्ज कर डराने की कोशिश भुगतना होगा सरकार को

कमेटी ने दो टूक कहा कि झूठा केस दर्ज करने से सिख संगत में रोष की भावना बलवती हो चुकी है। पुलिस प्रशासन तुरन्त प्रभाव से निष्पक्ष जांच कर यह केस रद्द करे। कमेटी सदस्यों ने कहा कि कहा कि यह केस दर्ज होने से पंथक हलकों में सिख वर्सेज भाजपा की भावना बन गई है। भाजपा को भी सिख जत्थेबंदियों के साथ बैठ मसले हल करने चाहिए। ताकि राज्य में अमन शांति बनी रहे।
सिख जत्थेबंदियों में हरप्रीत सिंह भाटिया,सतनाम सिंह लाडा,हरसिमरन सिंह अप्पू ,कारज सिंह 2lc,बीबी हरमीत कौर खालसा,बाबा गगनदीप सिंह, बाबा सुरेंद्र सिंह 5y,जत्थेदार बाबा अमर सिंह अनूपगढ़ छावनी, अमृतपाल सिंह बुरजवाल, दर्शन सिंह लाटरी, जत्थेदार बाबा हरपाल सिंह मुखी तरना दल चमन दीप सिंह 3 पुली बाबा महेंद्र सिंह बुड्ढा जोहड़, निरंजन सिंह सिद्धू, जसवीर सिंह पिंकू बाबा जगदेव सिंह, चिंकू , मनमोहन सिंह मनी, शैलेन्द्र सिंह सूरतगढ़ प्रधान,हरनाम सिंह,निर्मल सिंह खारलियां निहाल सिंह करणपुर, गुरदीप सिंह मोड़ा, राणा सोढ़ी, गुरलाल सिंह बराड, बलविंदर सिंह 3 बी, परमजीत सिंह खालसा भरतनगर, गुरकमल सिंह भाटिया, विक्की मीरा चौंक देवेंद्र सिंह, गुरदीप सिंह प्रिंस,
अमृतपाल सिंह, जसवीर सिंह, करणी सिंह, अमनदीप सिंह, ग़ुरवीर सिंह बराड जगविंदर सिंह खालसा, हरजिंद्र सिंह 11 जी गुरदास सिंह 11 जी, सरबजीत सिंह गोल्डी, पिंदर सिंह सन्नी जसवंत सिंह रंजीत अखाड़ा, सिफत सिंह, हरदयाल सिंह गोलुवाला, बलकरण सिंह बुगलावाली, कुशल सिंह चुनावढ़ गुरप्रीत सिंह 6 एच गुरकमल सिंह श्री गंगानगर, बलकरण सिंह 7 lc गगनदीप सिंह 6 एच, दलविंदर सिंह जसमीत सिंह कोठी, जीत सिंह 27 RB, जसकरण सिंह, जगदीप सिंह प्रधान रतन सिंह पक्की,सतनाम सिंह, संजय सिंह,सुरेंद्र सिंह, गुरमेल सिंह शमशेर सिंह,मंगल सिंह, रविन्द्र सिंह, अमृतपाल सिंह,सूखचैन सिंह,कुलवंत सिंह,बाबा पाला सिंह,मखन सिंह, बलविंदर सिंह,अमर सिंह,बूटा सिंह, छिंदर पाल सिंह,बाबा हरबंस सिंह हजूर सिंह,मंगत सिंह,करनैल सिंह राकेश, गुरदित सिंह, चरणजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, संदीप सिंह,अंग्रेज सिंह, अमरजीत सिंह शैरी,अमरदीप सिंह वीरा, लवप्रीत सिंह 12 जी बी,जोरावर सैनी, गुरप्रीत सिंह सिद्धू आदि उपस्थित थे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here