इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता में सिद्धिविनायक स्कूल के बच्चों ने जीते 10 गोल्ड मेडल

0
385
- Advertisement -

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

नवीन कुमावत
किशनगढ़ रेनवाल। आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम में आयोजित एशियाई कराटे फेडरेशन इंटरनेशनल चैंपियनशिप 2025 में शहर की सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकेडमी के 7 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के खिलाड़ियों की प्रतिस्पर्धा में 10 गोल्ड मेडल, तीन सिल्वर मेडल और एक ब्रोंज मेडल जीतकर सिद्धिविनायक इंटरनेशनल एकैडमी के प्रतिभागियों ने शहर और राजस्थान का नाम इंटरनेशनल लेवल पर रोशन किया है।
विशाखापट्टनम से कि. रेनवाल लौटने पर रेलवे स्टेशन पर अभिभावकों ने प्रतिभागी बच्चों और कोच सिकंदर सांखला का साफा बंधवाकर और माला पहनाकर अभिनंदन किया। इसके बाद डीजे की धुन पर नाचते हुए रैली निकाली।
कोच सिकंदर सांखला ने बताया की भाव्यांश सोनी ने नेपाल के खिलाड़ी को पराजित कर दो गोल्ड मेडल, साक्षी कुमावत ने बांग्लादेश के खिलाड़ी को हराकर दो गोल्ड मेडल, चेतना कुमावत ने भूटान के खिलाड़ी को पराजित कर दो गोल्ड मेडल, यश भारद्वाज ने थाईलैंड के खिलाड़ी को हराकर एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल, मोहित मायला ने नेपाल के खिलाड़ी को हराकर एक गोल्ड एवं एक ब्रोज मेडल, राहुल लांबा ने बांग्लादेश के खिलाड़ी को हराकर एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल, उमंग कुमावत ने श्रीलंका के खिलाड़ी को हराकर एक गोल्ड एवं एक सिल्वर मेडल जीतकर इंटरनेशनल लेवल पर नाम रोशन किया। इसके बाद स्कूल में सभी प्रतिभागियों एवं कोच का नोटों की माला पहनाकर, साफा बंधवाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस मौके पर स्कूल निदेशक इंजीनियर रमेश कुमार कुमावत, मैनेजिंग डायरेक्टर मनीषा कुमावत, अनु कंवर , एचओडी प्रियंका सिंह, प्रिंसिपल दिनेश कुमावत, पियूष कुमावत सहित समस्त स्टाफ, अभिभावक और बच्चे मौजूद रहे।

- Advertisement -
Previous articleसंभाग स्तरीय आरोग्य मेला
Next articleमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अभिनव पहल
loktodaynews
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here