Home rajasthan तेजस चिल्ड्रन एकेडमी में निदेशक गोविंदराम कुमावत ने किया झंडारोहण

तेजस चिल्ड्रन एकेडमी में निदेशक गोविंदराम कुमावत ने किया झंडारोहण

0

— लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

किशनगढ़ रेनवाल। (नवीन कुमावत वरिष्ठ संवाददाता) शहर की तेजस चिल्ड्रन एकेडमी में 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर शिक्षाविद एवं सामाजिक कार्यकर्ता मदनलाल बड़ीवाल एवं संस्था निदेशक गोविंदराम कुमावत ने झंडारोहण किया।
इस अवसर पर संस्था निदेशक गोविंदराम कुमावत ने कहा कि ये देश का सबसे बड़ा पर्व है। इस दिन हम सब के पूर्वजों ने आजादी की हवा में सांस ली थी। किसी की गुलामी तो नरक से भी ज्यादा बदतर होती है, और इस दिन हमें ऐसी ही गुलामी से मुक्ति मिली थी।
मुख्य अतिथि मदन लाल बड़ीवाल ने कहा कि देश के उन वीर सपूतों की कुर्बानी को भुलाया नही जा सकता, जिनकी बदौलत आज हम स्वतंत्र रूप से अपने देश में रह पा रहे हैं।इस मौके पर प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश बंनरवाल, एनटीटी ईसीसीई समन्वयक पूजा कुमावत, अध्यापिका पूनम कुमावत, करिश्मा कुमावत, मनोहरी वर्मा, राजेश्वरी शर्मा, संतोष कुमावत, अध्यापक नरसी कुमावत एवं गौरव कुमावत आदि मौजूद रहे।

Previous articleजेडीसी ने किया झण्डारोहण
Next articleमुख्यमंत्री ने बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण किया
लोक टूडे न्यूज " जनता की आवाज " देश की खबरों का एक मात्र वेब पोर्टल है। इस न्यूज पोर्टल के माध्यम से लोगों की आवाज को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना ही प्रमुख लक्ष्य है। खबरें निष्पक्ष और बगैर किसी पूर्वाग्रह के प्रकाशित की जाएगी। लोक टुडे के नाम से दैनिक और पाक्षिक समाचार पत्र भी है। यू ट्यूब चैनल भी चलाया जा रहा है। आपका सहयोग अपेक्षित है। आप भी खबर , फोटो यहां भेज सकते हैं। आप वैबसाइट और पेपर से जुड़ने के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते है। 9829708129, 8209477614,neerajmehra445@gmail.com, loktodaynews@gmail.com प्रधान संपादक नीरज मेहरा जयपुर।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version