Home rajasthan तेंदुए ने बाईक सवार बुजुर्ग पर हमलाकर किया लहूलुहान

तेंदुए ने बाईक सवार बुजुर्ग पर हमलाकर किया लहूलुहान

0

खारन्डीया गांव के श्मशान के पास की घटना

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

राजसमंद।(गौतम शर्मा) जिले के मादड़ी खारन्डीया सड़क मार्ग पर इन दिनों का आतंक मचा हुआ है ऐसे में राहगीरों में भय का माहौल बना हुआ है। इस सड़क पर गुजरने वाले राहगीरों को हर समय रात्रि के समय आते जाते समय तेंदुआ नजर आ रहा है ।जिससे लोगो मे भारी डर बना हुआ है ।अरविंद प्रजापत ने बताया कि तेंदूए ने अब तक कई लोगों को जख्मी कर दिया है । देर रात्रि के समय भी तेंदुए ने बोरज निवासी एक बाईक सवार तेज सिंह बाइक लेकर सड़क मार्ग से अपने गांव की और लौट रहा था कि खारनडीया गांव के शमशान के पास घात लगाए बैठे तेंदुआ ने हमला कर बाईक सवार तेज सिंह के पैर पर जपट्टा मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गया।

blob:https://www.loktodaynews.com/bceeca8a-6ea2-4281-88a5-177d80e498d1

ऐसे में राहगीरों के हो हल्ला किया जिससे वह भाग गया। बाद में घायल बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया। तेंदुए के हमले को लेकर ग्रामीणों में भारी दहषत भी हुई है वन विभाग के अधिकारियों से जल्द ही सड़क मार्ग के आसपास विचरण करने वाले तेंदुए को पकड़ने की मांग की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version