
जयपुर । राजस्थान में नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में इस बार 5 करोड़ 18 लाख मतदाता नई सरकार का फैसला करेंगे। इनमें से 5 साल के अंदर 42 लाख 8000 नए वोटर जुड़े हैं, यह नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे। राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार दिसंबर 2018 तक राज्य में कुल वोटर की संख्या 4 करोड़ 76 लाख 72000 थी। जो इस अगस्त 2023 तक बढ़कर 5 करोड़ 18 लाख 81000 से ज्यादा हो गई है । अभी एक महीने तक वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का काम और जारी रहेगा । ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है कि राजस्थान में 5 करोड़ 18 लाख से ऊपर मतदाता आने वाले चुनाव में नेताओं के भाग्य का फैसला करेंगे । जयपुर में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। जयपुर में इस बार 49 लाख 56342 से ज्यादा मतदाता वोट डाल सकेंगे । इसके बाद अलवर में 27 लाख 10000 वॉटर है और सबसे कम वॉटर जैसलमेर में चार लाख 65 हजार 477 है।













































