Home rajasthan तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

तालाब में डूबने से 11 वर्षीय बालिका की मौत

0

लोकटूडे न्यूज नेटवर्क
सेमारी सलूम्बर-(बीएल जोशी) सेमारी थाना क्षेत्र के घोडासर जातफला में एक 11 वर्षीय बालिका की तालाब में पैर फिसल कर डूबने से मोत हो गई।
थानाधिकारी गजवीर सिह ने बताया की घोडासर जातफला निवासी कृपा कुमारी मीणा पिता देवा मीणा जो कि शनिवार दोपहर 1 बजे के करीब अपने मवेशियों को पानी पिलाने को लेकर सेरणीया तालाब पर गई थी, जहां पर अचानक उसका पैर फिसलने से तालाब में गिर गई। वहीं६ आसपास में खेल रहे बच्चो ने देखकर जोर जोर से चिल्लाना शुरू किया,जिस पर ग्रामीण मोके पर दौड़े और बालिका को पानी से बाहर निकाला,तब तक बालिका की मौत हो चुकी थी। जहां से परिजनों ने सेमारी थाना पुलिस को सूचना दी। ,आज रविवार सुबह पोस्टमार्टम प्रकिया कर शव परिजनों को सौप दिया गया।
लेकिन अस्पताल परिसर में मोर्चरी नही होने से अस्पताल के पुराने भवन में शव को रखा जाता है,एवम खुले में पोस्टमार्टम किया जाता है,जिसे लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने भी कई बार इसकी मांग उठाई है,लेकिन अब तक क्षेत्र के जनप्रतिधि एवम प्रशासन द्वारा कोई समाधान नही हुआ।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version