
सुमेरपुर । (अरविंद जोशी ब्यूरो चीफ ) जुलाई एक पेड़ माँ के नाम अभियान में पौधरोपण की पहल देश के लिए मिसाल प्रधानमंत्री साबित होगी, तखतगढ नगर पालिका उपाध्यक्ष मनोज नामा ने नगर के बालिका विद्यालय में पौधारोपण करते समय कई है, पालिका उपाध्यक्ष ने नगर वासियों से भी अपील की है घर के बाहर एक पौधा जरूर लगाए।
बालिका विद्यालय में एक पेड मां के नाम लगाने का अभियान शुरुआत की गई, पालिका इओ नीलकमल सिंह राणावत एवं पालिकाध्यक्ष ललित रांकावत ने बताया कि इस अभियान के तहत करीबन 5 हजार पौधे लगाए जाएंगे, जिसको लेकर शहरी रोजगार योजना के तहत नगर के विभिन्न मार्गों एवं नगर की उद्यानों में काम करवाया जा रहा है,
पौधारोपण कार्यक्रम में बालिका विद्यालय के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह तंवर, नगर पालिका कार्यालय सहायक रतन सांखला, चंद्रपाल सिंह, मुकेश माली विनीता गहलोत, मोहनलाल चौधरी मौजूद रहे हैं,


















































