Home latest डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के प्रारूप को...

डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित, आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना के प्रारूप को मंजूरी

0

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राज्य की दलित और आदिवासी युवाओं एवं उद्यमियों के लिए अहम फैसला लिया है । उन्होंने डॉ भीमराव अंबेडकर राजस्थान दलित ,आदिवासी उद्यम प्रोत्साहन योजना 2022 के प्रारूप को अनुमोदित किया है । इससे इन वर्ग के युवाओं के लिए आर्थिक उन्नति के रास्ते खुलेंगे और स्वरोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इसके लिए राज्य सरकार पर 522 करोड रुपए का अतिरिक्त वित्तीय भार भी पड़ेगा। लेकिन इससे दलित ,आदिवासी वर्ग के युवाओं को आर्थिक संबल मिल सकेगा ।उन्हें उचित प्रशिक्षण मिलने के साथ ही उद्यम स्थापित करने से पहले तथा बाद में आने वाली समस्याओं के निस्तारण में सहायता भी मिलेगी।

भूमि रूपांतरण शुल्क में मिलेगी 100%रियायत

रीको औद्योगिक क्षेत्र में दलित एवं आदिवासी वर्ग के उद्यमियों को आवंटित होने वाले भूखंडों की निर्धारित सीमा 2000 वर्ग मीटर से बढ़ाकर 4000 वर्ग मीटर की जाएगी भूमि आवंटन के दे राशि की किस्तों पर ब्याज में पूर्ण छूट और और भूमि रूपांतरण में सुर में हंड्रेड 100%

इनक्यूबेशन सेंटर में मिलेगा प्रशिक्षण

दलित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री की और कनफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री सीआईआई आदि के सहयोग से एमएसएमई सेक्टर के विभिन्न ट्रेड उत्पादों के संबंध में पूर्णकालिक प्रशिक्षण दिया जाएगा इसलिए इनक्यूबेशन सेंटर की स्थापना भी होगी।

Previous articleगायों में लंपी बीमारी आई तो पशु चिकित्सक हड़ताल पर!
Next articleमुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लिए 24 करोड़₹ मंजूर
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version