- Advertisement -

सवाई माधोपुर।( लोकेश टटवाल ब्यूरो चीफ ) मंत्री एवं स्थानीय विधायक डॉक्टर किरोडी लाल मीणा सोमवार सांय: 4 बजे श्रीराम-द्वारा मोक्षधाम विकास समिति,शहर स.माधोपुर के तत्वावधान में प्रदेश मैं मुख्यमंत्री भजनलाल द्वारा घोषित “एक पेड़ मां के नाम” कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे । शहर भाजपा मण्डल कार्यकर्ताओं के श्रमदान के सहयोग से 101 छायादार वृक्षों के लिए पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
जिन पौधों को वृक्ष बनने तक पानी देने व संभाल करने का जिम्मा सेवार्थी ब्रिगेड,संघ कार्यकर्ताओं व भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रणपूर्वक लिया है।
डॉ किरोड़ी लाल मीणा के वृक्षारोपण कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित,नगर परिषद सभापति सुनील तिलकर,भाजपा जिला पदाधिकारी,शहर व बजरिया मण्डल अध्यक्ष तथा संघ के पदाधिकारी व स्वयंसेवक भी उनके साथ होगें।
- Advertisement -





















































