जयपुर।
ज़ी मीडिया ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. मनीष शर्मा को एडिटर और चैनल हेड – ज़ी राजस्थान नियुक्त किया है। वह जयपुर कार्यालय से अपनी जिम्मेदारियां संभालेंगे।
डॉ. शर्मा को मीडिया इंडस्ट्री में 25 साल से अधिक का अनुभव है। उन्होंने स्टार न्यूज़/एबीपी न्यूज़, समाचार प्लस और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अहम पदों पर काम किया है। लगभग 24 वर्षों तक वे स्टार न्यूज़ और एबीपी न्यूज़ में राजस्थान प्रभारी रहे। इसके अलावा वह समाचार प्लस राजस्थान में एडिटर न्यूज़ की भूमिका निभा चुके हैं।
पत्रकारिता में पीएचडी और गोल्ड मेडल हासिल करने वाले डॉ. मनीष शर्मा अपनी बेबाक रिपोर्टिंग और संतुलित पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं। सरकार और प्रशासनिक हलकों में भी उनकी पहचान एक निष्पक्ष पत्रकार के रूप में रही है।
नई जिम्मेदारी में वह ज़ी राजस्थान की संपादकीय टीम का नेतृत्व करेंगे और दर्शकों के साथ जुड़ाव मजबूत करने पर फोकस करेंगे।
इस बीच, ज़ी मीडिया ने यह भी स्पष्ट किया है कि श्री आशीष दवे, जो अब तक चैनल हेड – ज़ी राजस्थान और ज़ी 24 घंटा के पद पर कार्यरत थे, अब कंपनी से जुड़े नहीं हैं। उनका कार्यकाल तत्काल प्रभाव से समाप्त हो गया है।
