पूर्व फुलेरा विधायक निर्मल कुमावत समेत कई भाजपाई रहे मौजूद
नरेना ,जयपुर ग्रामीण।(हेमंत शर्मा वरिष्ठ संवाददाता)
देश भर में गुरु पूर्णिमा महोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। नेता, अधिकारी व ग्रामीण विभिन्न मंदिरों में जाकर अपने गुरुदेव की पूजा अर्चना कर रहे है। डिप्टी CM प्रेम चंद बैरवा नरेना पहुंचे।
उन्होंने यहां दादू मंदिर में जाकर दादू पीठाधीश्वर ओमप्रकाश महाराज का आशीर्वाद लिया। डिप्टी CM ने महाआरती कर पूजा अर्चना कर प्रदेश में अमन चैन व खुशहाली की कामना की। डिप्टी CM ने दादू पीठाधीश्वर ओमप्रकाश महाराज का शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। इस दौरान पूर्व विधायक निर्मल कुमावत समेत कई नेता मौजूद रहे। इसके बाद बस स्टेंड पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने डिप्टी CM का स्वागत किया।
