Home rajasthan डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का

डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने किया कबड्डी प्रतियोगिता का

0

जयपुर । उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने आज सवाई मान सिंह इण्डोर स्टेडियम में 67वीं राष्ट्रीय विद्यालय कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

इस दौरान दिया कुमारी ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे 27 राज्यों के खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू की गई उदयमान खेल प्रतिभा योजना, फिट इंडिया कार्यक्रम, खेलो इंडिया, विशेष क्षेत्र खेल योजना, ऑलम्पिक पोडियम योजना जैसी कई योजनाओं से प्रतिभावान खिलाड़ियों को खेलों का महा मंच मिला है। उनके प्रयासों से देश-प्रदेश के होनहार और हुनरमंद युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है। आज युवा खेलों में भविष्य निर्माण के साथ-साथ अपने क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर रहा है।

इस दौरान शासन सचिव स्कूल शिक्षा राजस्थान नवीन जैन, राष्ट्रीय अध्यक्ष क्रीड़ा भारती गोपाल सैनी , अध्यक्ष, राजस्थान राज्य कबड्डी संघ तेजस्वी गहलोत, राजस्थान संयोजक क्रीड़ा भारती श मेघ सिंह जी, चेयरमैन, राजस्थान रग्बी फुटबाल एसोसिएशन सुरेश मिश्रा , राजस्थान प्राथमिक शिक्षा निदेशक काना राम , जिला शिक्षा अधिकारी राजेन्द्र हंस जी भी मौजूद रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version