जयपुर I मैजिक बस फाउंडेशन के तत्वावधान में झालाना डूंगरी स्थित भगवती पब्लिक स्कूल सेकेंडरी स्कूल में रोजगार मेले का आयोजन किया गया I मेले का शुभारंभ स्थानीय विधायक कालीचरण सराफ ने किया I इस मौके पर वार्ड नंबर 139 के पार्षद एवं ग्रेटर नगर निगम जयपुर के चेयरमैन लक्ष्मण सिंह नोनीवाल, राजा पार्क ब्लॉक के अध्यक्ष राजेश शर्मा भी मौजूद रहे I मेले में स्थानीय बेरोजगार युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया और मैजिक बस फाउंडेशन ने आश्वासन दिया कि जो भी योग्य बच्चे होंगे उन को रोजगार दिया जाएगा I झालाना डूंगरी में इस तरह का मेले का आयोजन पहली बार किया गया I
