Home rajasthan जोधपुर में मासूम बच्ची सहित चार को घर में जिंदा जलाया

जोधपुर में मासूम बच्ची सहित चार को घर में जिंदा जलाया

0

जोधपुर। आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर शव जला दिए गए। ऋतु में आपसी रंजिश के चलते एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर शव जला दिए गए हत्यारों ने परिवार के 6 महीने की मासूम को भी नहीं बख्शा उसे भी जिंदा जला दिया चारों के घर के बाहर आंगन में जले मामला शहर की चौराई गांव का है।

पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब 3:00 बजे की है जब परिवार के लोग घर के बाहर सो रहे थे। इसी दौरान धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की गई। इसके बाद सभी को घर के आंगन में लाया गया और आग लगा दी गई। पुलिस जांच में फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची है । इस सामूहिक हत्याकांड की वजह क्या रही? बदमाश कौन थे? कहां के थे? कितने थे और हत्या क्यों किया गया? अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है ।जब ग्रामीणों ने सुबह घर से धुआं उठता हुआ देखा तो मकान के पास पहुंचे अंदर जाकर देखा तो पता चला चारों के जले हुए शव पड़े थे।

थानेदार अमराराम ने बताया कि पुनाराम 55 उनकी पत्नी भंवरी 50, बहु,6 महीने की पोती का शव जला हुआ था। पुलिस के मुताबिक परिवार खेती-बाड़ी करता है । मृतक के परिवार में दो बेटे थे, एक काम पर गया था दूसरा परिवार से अलग रहता है ।

प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि उनके दो बेटे हैं और दूसरा हरीश ,ताताराम। ओसियां तहसील के ही देवड़ा गांव में एक कटर मशीन जोधपुर पत्थर की फैक्ट्री में काम करता है ।एक दिन पहले ही वह काम पर गया था, दूसरा बेटा हरीश चामू गांव में अपने परिवार के साथ रहता है ।ग्रामीणों मौके पर पहुंचे आग जल रहे थी। इसके अनुसार प्रारंभिक मामला जमीनी विवाद का नजर आता है। घटना के बाद रेंज आईजी जयनारायण शेर और कलेक्टर हिमांशु गुप्ता जी मौके पर पहुंचे।

ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा ने उठाए रेंज आईजी पर सवाल

विधायक दिव्या मदेरणा के मौके पर पहुंची और उन्हें घटनाक्रम की निंदा की मदेरणा ने रेंज आईजी जयनारायण शेर की कार्यशैली की निंदा की और कहा कि देश का काम सिर्फ अच्छे पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर करना है मैं कभी फिल्ड में नहीं निकलते हैं जिसके कारण जोधपुर में अपराधों की बाढ़ आ गई है में ट्रेन जाएगी

विधानसभा में उठा मामला

विधानसभा में उठा मामला जोधपुर में हुए सामूहिक हत्याकांड को लेकर विपक्ष ने इस विषय को विधानसभा में उठाया ।प्रश्नकाल शुरू होते ही कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने उठाना चाहा चाहा लेकिन सीपी जोशी ने अनुमति नहीं दी इस पर शाम 5:00 बजे सरकार को सदन में जवाब देने के लिए कहा है योगश मंत्री शांति धारीवाल इस पर जवाब देंगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version