Home latest जेईएएन समेत 8 कर्मचारी, पानी के बीच टापू में फंसे

जेईएएन समेत 8 कर्मचारी, पानी के बीच टापू में फंसे

0

रियाँबड़ी ,नागौर । (राकेश शर्मा) रियाँबड़ी उपखण्ड के ग्राम आलनियावास कि लूणी नदी वाली रपट आज पीसांगन और गोविन्दगढ़ कि और से आ रहे पानी के तेज बहाव कि वजह से आलनियावास रपट बह कर टूट गईं। विधुत विभाग कि 33 केवी लाइन का फॉल्ट निकालने गए, 8 विद्युत कर्मचारी और जेईएएन मनीष कुमावत 1 घंटे तक नदी के बीच टापू पर फंसे रहे, जिन्हें कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला गया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/09/VID-20240908-WA0030.mp4

आलनियावास रपट टूटने से पानी का बहाव तेज हो गया जिससे पानी का स्तर 5-6 फीट बढ़ गया। JEN व बिजली विभाग के कर्मचारी नदी में फंस गए।

JEn की सूझबूझ काम आई, टापू पर जाते समय पहले ही विद्युत तार को नदी के दोनो तरफ पेड़ से बांध कर रोप-वे बना कर ही नदी में घुसे थे, जाते समय पानी आधा फीट था, जो कि वापस पार करते समय तेज बहाव के साथ 5 से 6 फीट तक चढ़ गया, अस्थाई रोप-वे के सहारे विद्युत विभाग के कर्मचारी और JEn चारों तरफ से पानी से घिरे टापू से बाहर निकल कर राहत कि सांस ली।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version