Home rajasthan जिस सरकार में वरिष्ठ विधायकों की सुनवाई नहीं हो, उसकी विदाई तय...

जिस सरकार में वरिष्ठ विधायकों की सुनवाई नहीं हो, उसकी विदाई तय है- वसुंधरा

0

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहना है कि कांग्रेस के एक वरिष्ठ विधायक ने बैठकों में आना इसलिए बंद कर दिया क्योंकि उनकी सुनवाई नहीं हो रही। जिस सरकार में सत्ता पक्ष के वरिष्ठ विधायक की मुख्यमंत्री नहीं सुन रहे हों उस सरकार में आम आदमी के काम क्या हो रहे होंगे इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

राजे ने पीएम मोदी को दी बधाई

राजे ने पीएम मोदी को फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा दिए गए सर्वोच्च पुरस्कार के लिए उन्हें बधाई दी। राजे बोली अब गहलोत सरकार की विदाई तय है। साढ़े चार साल में भ्रष्टाचार कर जो सरकार जनता को लूट रही है। वह अब हार के डर अंतिम समय में राहत देने का अभिनय कर रही है। कांग्रेस के पूर्व मंत्री रिश्वत लेते गिरफ्तार हो रहे हैं। इससे शर्मनाक क्या हो सकता है।

बिगड़ती कानून व्यवस्था ने तोड़े सारे रिकार्ड

राजे ने आरोप लगाया कि राजस्थान में बिगड़ती कानून व्यवस्था ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए है। महिला अत्याचार, दलित उत्पीड़न, दलित महिलाओं से रेप, हत्या, गैंगवार, गैंगरेप और लूट हत्या ने देश में सारे रिकार्ड तोड़ दिए।

गहलोत सरकार में

पीड़ित युवा है… पीड़ित किसान

दलित दुखी है, महिलाएं परेशान

कदम- कदम पर अपमान ,

नहीं सहेगा, नहीं सहेगा राजस्थान!

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version