जोधपुर । करौली में दलित युवती के साथ दुष्कर्म और हत्या का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि प्रदेश में एक और हैवानियत ने मानवता को शर्मसार कर दिया। मामला जोधपुर का है जहां नाबालिग दलित छात्रा के साथ एबीपी छात्र नेता से जुड़े हुए 3 छात्रों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया कि गैंगरेप जयनारायण व्यास विश्वविद्यालय के पुराना परिसर के हॉकी मैदान में हुआ । पुलिस ने गैंगरेप के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें से एक गेस्ट हाउस का मैनेजर और तीन आरोपी छात्र शामिल है । मामले की सूचना पुलिस को मॉर्निंग वॉक करने वाले लोगों ने भी कार्रवाई करते हुए को गिरफ्तार कर लिया है। यह तीनों एबीवीपी से चुनाव छात्र नेता का प्रचार प्रसार कर रहे है। हॉस्टल में रहकर कैंपस में प्रचार करते थे। एक ही समाज के हैं और कॉलेज में एडमिशन ले लिया है।
डीसीपी ईस्ट अमृता चौहान ने बताया कि अजमेर जिला निवासी नाबालिक छात्र-छात्रा शनिवार रात को जोधपुर आए थे । पावटा स्थित कृष्णा गेस्ट हाउस में रुके थे । होटल के मैनेजर सुरेश ने नाबालिक होने की स्थिति में दोनों को अलग-अलग कमरे में ठहराया। रात में नियत बिगड़ने पर गेस्ट हाउस के मैनेजर ने यहां नाबालिक लड़की के पास जाकर से छेड़छाड़ करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया जब लड़की चल रहे थे दोनों को गेस्ट हाउस से रात को ही बाहर निकाल दिया चौराहे के पास तीनों आरोपी उन्हें मिले और उन्हें मदद के बहाने लेकर गए जहां युवती को उठाकर जेएनयू के ओल्ड कैंपस के होकी मैदान पर ले गए। वहां युवक के साथ मारपीट कर बंधक बनाया। लड़की के साथ मारपीट कर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बेहोशी की हालत में लड़की और लड़के को छोड़ कर चले गए ।सुबह जब मॉर्निंग वॉक करने लोग वहां आए तब उन लोगों ने उन दोनों की स्थिति देखकर पुलिस को सूचना दी। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची दोनों को अस्पताल पहुंचाया । मामले की जांच पड़ताल की और इस मामले में 3आरोपी छात्रों और एक गेस्ट हाउस के मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।
