जिला कलक्टर डॉ. अमित यादव ने की जनसुनवाई

0
127
- Advertisement -

करीली के ग्राम विकास अधिकारी शोभाराम निलंबित
*समस्याओं का मोके पर कराया समाधान
भरतपुर। राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ
जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने नदबई पंचायत समिति मुख्यालय पर आयोजित ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई में भाग लेकर आमजन से रूबरू हुए तथा जन समस्याओं का मौके पर निराकरण कराया। उन्होंने सभी अधिकारियों को जनसुनवाई में आए परिवारों का त्वरित समाधान करते हुए की गई कार्रवाई से पारिवारिक अवगत कराने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में एक दर्जन से अधिक परिवाद प्राप्त हुए जिनकी व्यक्ति से सुनवाई कर संबंधित विभागों से निस्तारण की करवाई करने के निर्देश दिए उन्होंने सभी विभागों को मानसून के सीजन में पौधारोपण कर मां के नाम एक पेड़ अभियान के तहत आम लोगों को भी पौधारोपण के लिए प्रेरित कर उनकी देखभाल की जिम्मेदारी तय करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर उपखंड अधिकारी गंगाधर मीना, तहसीलदार…. सहित ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कारीली ग्राम सचिव निलंबित
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत करीली में मनरेगा के तहत स्वीकृत कार्य को लंबे समय से शुरू नहीं करने तथा लापरवाही पाए जाने पर ग्राम विकास अधिकारी शोभाराम को निलंबित करने के निर्देश दिए।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here