Home rajasthan जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को फांसी देने की मन्नत पर...

जयपुर बम ब्लास्ट के आरोपियों को फांसी देने की मन्नत पर वसुंधरा ने जलाए 80 न्याय दीप

0

जयपुर। पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने चाँदपोल हनुमान जी के मंदिर में रविवार को अल सुबह आस्था के 80 न्याय दीप जलाये और हनुमान चालीसा का पाठ किया।उन्होंने हनुमान जी से प्रार्थना की कि 13 मई 2008 को चांदपोल हनुमान मंदिर के बाहर सहित कई जगह सीरियल ब्लास्ट कर 80 बेक़सूर लोगों की निर्मम हत्या करने वाले आतंकियों को फाँसी की सजा मिले।


पूजा के बाद पूर्व सीएम पीड़ित परिवारों से मिली और उन्हें भरोसा दिलाया कि बालाजी उनको न्याय दिलवाएँगे।
पीड़ित परिवारों के सदस्य बोले- वसुन्धरा जी आपको भाजपा सरकार ने तो उन आतंकियों को जेल में डाला और निचली अदालत से उन्हें फाँसी की सजा हुई। जिसकी तारीफ़ भरतपुर दौरे के दौरान केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी की। जबकि अशोक गहलोत की सरकार ने पूरे देश मेदहशत फैलाने वाले ख़ौफ़नाक इस प्रकरण की जान बूझ कर ढंग से पैरवी ही नहीं करवाई।इस कारण सभी आतंकी बरी हो गये।


उनकी इस पीड़ा को सुन वसुन्धरा राजे ने कहा कि उन्होंने यहाँ आस्था के 80 न्याय दीप इसीलिए जलायें हैं।इस विश्वास के साथ कि संकट मोचक बालाजी आप सब पीड़ितों को न्याय दिलवाएँगे।आतंकियों को फाँसी करवाएँगे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version