छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया उग्र प्रदर्शन

0
58
- Advertisement -

अजमेर नितिन मेहरा रिपोर्टर छात्रसंघ चुनाव कराने की मांग को लेकर एनएसयूआई ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने लिया हिरासत मे और छात्र संघ चुनाव कराने की मांग को लेकर गुरुवार को अजमेर की सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय के बाहर एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया और महाविद्यालय के मुख्य द्वार को बंद कर दिया, जिसके बाद वहां मौजूद पुलिस व छात्रों के बीच में झड़प हुई । एनएसयूआई कार्यकर्ताओं के द्वारा किए गए प्रदर्शन से मार्ग मे जाम लग गया, जिसके बाद पुलिस ने छात्रों को वहां से हटाने का प्रयास किया तो छात्र उग्र हो गए और सड़कों पर लेट गए । प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुलिस ने हिरासत मे लिया और थाने ले गई ।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here