भरतपुर – (राजेंद्र शर्मा ब्यूरो चीफ )एनएसयूआई छात्रों ने यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनाव के बहाल को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.एनएसयूआई छात्र जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय से पैदल मार्च निकालते हुए सीएम जनसुनवाई केंद्र की ओर आगे बढ़े तो पुलिस बल ने उनको यातायात चौराहे पर रोक लिया. इस दौरान पुलिसकर्मी और एनएसयूआई छात्रों के बीच धक्का मुक्की देखने को मिली। उस दौरान विरोध प्रदर्शन कर रहे छात्र बीच रोड पर बैठ गए.मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.मौके पर एसडीएम पहुंचे और उन्होंने ज्ञापन लेकर के छात्रों को आश्वासन देते हुए कहा कि आपकी बात सीएम तक पहुंचा दी जाएगी.
एनएसयूआई जिला अध्यक्ष वीकेश फौजदार ने बताया कि
एनएसयूआई संगठन ने छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर जिला कलेक्ट्रेट से लेकर मुख्यमंत्री जनसुनवाई केंद्र तक पैदल मार्च शांति प्रिय तरीके से निकला. लेकिन पुलिस ने यातायात चौराहे पर हम लोगों को रोका तो उनके साथ धक्का मुक्की हुई थी. विधानसभा चुनाव में भाजपा ने छात्रों को आश्वासन दिया था कि हमारी सरकार आती है तो हम छात्र संघ चुनावों को बहाल करेंगे. यह बात अपने घोषणा पत्र में भी कही थी. राजस्थान में सरकार बनने के बाद भी सरकार अपने वादे से मुखर रही है. हाल ही में राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने छात्र संघ चुनाव को लेकर के जो बयान दिया था उससे लगता है कि भाजपा सरकार चुनाव कराने के मूड में नहीं है। लेकिन हमारे द्वारा छात्र संघ चुनाव की बहाली को लेकर एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा है. एसडीएम ने आश्वासन दिया है कि आपकी मांग को ऊपर पहुंचा जाएगा.अगर सरकार के द्वारा इस मामले पर कोई एक्शन नहीं लिया गया तो एनएसयूआई द्वारा प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
