घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन,रीको घीलोठ व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलवर के संयुक्त तत्वावधान में बैठक

0
244
- Advertisement -

नीमराना। सुनील मेघवाल सीनियर रिपोर्टर के घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन,रीको घीलोठ व राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अलवर के संयुक्त तत्वावधान में आज बुधवार दोपहर को औद्योगिक इकाई संचालन में आ रही विभिन्न समस्याओं को लेकर बैठक हुई।बैठक के बाद अधिकारियों और औद्योगिक प्रतिनिधि पौधरोपण व संयुक्त मीटिंग का आयोजन हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता एसडीएम पंकज बड़गुजर, रीजनल ऑफिसर दीपेंद्र झारवाल,रीको यूनिट हेड एसआई हसन,घीलोठ मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन महासचिव राजा सोनी ने की।

मीटिंग में घीलोठ मैन्युफैक्चर्रस एसोसिएशन ने उपखण्ड अधिकारी पंकज बड़गूजर को घीलोठ औद्योगिक एरिया कि विभिन्न समस्याओं से अवगत करवाया।वहीं पोल्यूशन रीजनल ऑफिसर दीपेंद्र झारवल ने प्रदूषण कंट्रोल बोर्ड कि गाइडलाइन के बारे में उद्यमियों को बताया।इस दौरान घीलोठ औद्योगिक क्षेत्र में सघन पौधरोपण किया गया।इस अवसर पर अस्ट्राल पाइप से रामकिशन शाह,हैवेल्स इंडिया से विनय कुमार,ओमनी प्लास्ट से अंकुर सिंघला, जिप्सकार्टून से सिद्धार्थ गुप्ता,राहुल पाठक, टेगामैन से दीपक दुआ, कॉंग्रटे से ओम प्रकाश रोहिल्ला,डेंटल हाइड्रोलिक से सुनील कालोनीया,रविंद्र कुमार, दीपक कुमार,प्रियंका चौधरी तन्वी स्पेशल गैसेज सहित बड़ी संख्या उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here