लोक टुडे न्यूज नेटवर्क
श्रीमाधोपुर। (रविकांत अग्रवाल) (श्नीमाधोपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए दो माह से फरार चल रहे वांछित टॉप 10 अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किया गया आरोपी वर्तमान समय में जाजोद थाने का सक्रिय हिस्ट्रीशीटर है।
थाना अधिकारी जय सिंह बसेरा के अनुसार यशवंत कुमार सामोता पुत्र कालूराम सामोता निवासी जयरामपुरा को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सीकर रेंज आईजी सत्येंद्र सिंह व नीमकाथाना एसपी प्रवीण नायक नूनावत के निर्देशन अनुसार एक विशेष टीम का गठन कर कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
थानाधिकारी जय सिंह बसेरा ने बताया कि 20 जुलाई .2024 को सुप्यार देवी ने एक मामला दर्ज करवाया था कि 11 जुलाई 2024 2 को रात्रि में 11:30 बजे में ओर मेरी पुत्री रितु घर में सो रही थी कि अचानक कमलेश खेदड़, यशवंत सामोता व रौनक धायल तथा अन्य पांच छ लोग घर में घुसे और ऋतु के मुंह को दबाकर अपहरण करने की कोशिश करने लगे। जिस पर बीच बचाव के बीच ऋतु के चिल्लाने पर वहां पहुंचकर उनके चंगुल से रितु को छुड़ाया तो कमलेश खेदड़ ने बंदूक निकाल कर सुप्यार देवी के सिर पर बंदूक लगाकर सुप्यार देवी व उसकी पुत्री को गंदी-गंदी गाली गलौज निकालते हुए यशवंत व रौनक ने धक्का मुक्की की और कमलेश खेदड़ ने छेड़छाड़ करते हुए गंदी हरकतें की और बेटे को जान से मारने तथा बेटी का अपहरण करने की धमकी देने लगा।
जिस पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 26 जुलाई 2024 को नामजद आरोपी कमलेश खेदड़ हिस्ट्री शीटर पुलिस थाना खंडेला को गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया था । जिसके बाद करीब दो माह से फरार चल रहे अपराधी यशवंत को पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिस पर पुलिस ने रिमांड पर लिया है।
