Home crime ग्रामीणों में पकड़े पशु चोर, ग्रामीण थाने पर किया प्रदर्शन

ग्रामीणों में पकड़े पशु चोर, ग्रामीण थाने पर किया प्रदर्शन

0

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क ।

लक्ष्मणगढ़ सीकर । (पूनम विशाल )लक्ष्मणगढ़ उपखंड क्षेत्र के नेछवा थाना इलाके में पिछले कई महीनों से लगातार हो रही पशु चोरी की घटनाओं के चलते पाटोदा गांव के ग्रामीणों ने पहरा लगाकर दो चोर को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। पाटोदा गांव के गींदड़ चौक में एक बकरा बैठा था। कसाई वकील पुत्र मजीद बठोठ,हबीब पुत्र लाल मोहम्मद बकरा देख कर बकरा चुराने का मौका देख रहे थे । करीब आधे घंटे तक दोनों मोटरसाइकिल गस्त करते दिखे। मौका पाकर बकरे को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठा लिया। और रवाना होने लगे, तभी आसपास के दुकानदारों एवं ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240820-WA0025.mp4

सूचना पाकर नेछवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़कर कर थाने ले गई। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की जाए । बता दें कि पाटोदा, डोटासरा, अलखपुरा, हापास के गांवों में पिछले कई महीनों से पशु चोरी करने वाला गिरोह सक्रिय है। इसके चलते बहुत से ग्रामीण के लाखों रुपये की भैंस व बकरी, भेड़ अन्य पशु चोरी हो चुके हैं। पाटोदा से पकड़ें गए चोर का पता चलते ही अन्य गांवों के ग्रामीण भी नेछवा थाने में पहुंच गए। फिलहाल पुलिस दोनों से पुछताछ कर रही है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version