Home latest एससी, एसटी ने शांतिपूर्ण भारत बंद का दिया भरोसा, कलेक्टर ने ली...

एससी, एसटी ने शांतिपूर्ण भारत बंद का दिया भरोसा, कलेक्टर ने ली बैठक

0

जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना ने 21 अगस्त को होने वाले भारत बंद को लेकर ली मीटिंग

साम्प्रदायिक सौहार्द और शांति व्यवस्था बनाए रखने की कही बात


भ्रामक तथ्य फैलाने और अनैतिक तथ्य सोशल मीडिया पर शेयर करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी

लोक टुडे न्यूज नेटवर्क

हिन्डौन सिटी करौली नवीन शर्मा 21 अगस्त को होने वाले भारत बंद को लेकर आज पंचायत समिति सभागार में सीएलजी सदस्यों की आवश्यक बैठक जिला कलेक्टर नीलाभ सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित की गई।
पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने 2 अप्रैल 2018 और 21 अप्रैल जैसी भयावह घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो को लेकर बात कही।
ज्ञापन देने का कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से किया जाए।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240820-WA0020.mp4

जाटव समाज की ओर से रामचरण खुरसटपुरा व ताराचंद जाटव ने एससी/एसटी वर्ग 21 अगस्त को आरक्षण को लेकर निकाली जा रही ज्ञापन रैली को सौहार्दपूर्ण तरीके, बिना नारेबाजी के केवल मात्र तख्ती पर अपनी बात रखकर ज्ञापन देने का आश्वासन दिया है।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240820-WA0011.mp4


किराना संघ के अध्यक्ष अनिल गोयल एवं व्यापार संघ अध्यक्ष अजय मित्तल ने ज्ञापन शांतिपूर्वक संपन्न करने पर एससी-एसटी वर्ग का स्वागत करने की बात कही।
पूर्व उपसभापति नफीस अहमद ने शहर में अमन-चैन कायम रखने व आपसी सौहार्द्र बनाए रखने की शहर की परम्परा को लेकर अधिकारियों को आश्वस्त किया।

https://www.loktodaynews.com/wp-content/uploads/2024/08/VID-20240820-WA0014.mp4


मीटिंग में उपखंड अधिकारी हेमराज गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ करौली प्रमेन्द्र महला, पुलिस उपाधीक्षक गिरधर सिंह, कोतवाली थानाधिकारी हरलाल सिंह, मंडी थानाधिकारी रामकिशन यादव, सदर थानाधिकारी कैलाश चन्द मीना, जीआरपी पुलिस देवेन्द्र कुमार, यातायात प्रभारी रामनिवास मौजूद रहें।
इसके अलावा हिन्डौन सिटी के सभी व्यापारी संगठन के लोग, विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग और नागरिक मौजूद रहें।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version