Home latest गोविंद सिंह डोटासरा को तखतगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन किया...

गोविंद सिंह डोटासरा को तखतगढ़ में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन किया स्वागत

0

सुमेरपूर। (अरविंद जोशी) मंगलवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा का जालोर के सायला थानान्तगर्त सुराणा ग्राम में दलित छात्र इन्द्र कुमार की हत्या मामले में परिजनो को सांत्वना देने जाते समय पाली जिले में आगमन पर कांग्रेसजनों ने पाली से जालोर जिले की सीमा तक ज़ोरदार उत्साह से पुष्पहार एवं मालाओ से स्वागत अभिनन्दन किया।

सुमेरपूर विधानसभा क्षेत्र के किरवा, सांडेराव, बिरामी, दुजाना, बलाना सहित तखतगढ चौराहे नेशनल हाइवे 325 पर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान नगर कांग्रेस कमेटी तखतगढ के तत्वावधान में विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेसी पार्षदो ने ज्ञापन भी दिये।युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष यशपाल रावल ने शहरी सरकार के गठन के दो वर्ष बितने के बावजूद भी साधारण बोर्ड बैठक नही होने से ,शहरी विकास के कार्य ठप्प होने को लेकर ज्ञापन सौपकर बोर्ड बैठक आहुत करवाने बाबत् शिकायत दी। साथ ही बजट घोषणा में तखतगढ नगर में उप तहसील कार्यालय को खोलने के लिए रैन-बसेरा भवन के बजाय नगर के मध्य पटवार भवन के समीप ही पुरानी नगरपालिका बिल्डिंग में नवीन उप तहसील कार्यालय को खोलने के लिए भी ज्ञापन दिया।

कांग्रेसी पार्षदों ने जताई नाराजगी

नगर कांग्रेस कमेटी तखतगढ के निवर्तमान मीडिया प्रभारी रमेश माली ने भी पुरानी नगरपालिका बिल्डिंग में नवीन उप तहसील कार्यालय खोले जाने हेतु मांग पत्र सौपा एवं बताया कि उपखंड अधिकारी सुमेरपूर को ज्ञापन देने के बावजूद भी उप तहसील कार्यालय को खोलने के लिए पुराने नगरपालिका भवन भवन के लिए आदेश जारी नही किये है। साथ ही वार्ड संख्या 18 से कांग्रेस महिला पार्षद सुशीला कुमारी ने प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा को एक पत्र देकर अपनी पीड़ा बताई कि तखतगढ नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड है, भाजपा चैयरमैन द्वारा विकास कार्यों में भारी भेद-भाव पुर्ण रवैया अपनाया जाता है, कांग्रेस वार्डो में कार्य नही होने से आहत हूँ,। यदि मेरे वार्ड में विकास कार्य नही हुए तो पार्षद पद से बहुत जल्द इस्तीफा दे सकती हूँ। एवं अधिशाषी अधिकारी को तखतगढ नगरपालिका से तुरंत प्रभाव से हटाए जाने की मांग भी रखी। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिशुपालसिह निम्बाडा पूर्व बालश्रम बोर्ड भारत सरकार,भूराराम सीरवी सदस्य पीसीसी एवं प्रभारी सचिव जालोर , समेत तखतगढ कांग्रेस पार्टी के निर्वतमान नगर अध्यक्ष गणेशराम सुथार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल रावल, खुर्शीद कुरैशी,तगाराम हिरागर, खीमाराम मेघवाल, रमेश माली, सुरज वाल्मीकि, संजय हिरागर,बरकत सिलावट, पेमाराम माली, रामचन्द्र जीनगर सहित कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version