
जयपुर। राजस्थान में 4 सीटों के लिए हो रहा है राज्यसभा चुनाव के लिए पहला वोट राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डाला ।वही दूसरा वोट सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने डाला। इसके बाद बसपा के सभी 6 विधायकों ने वोट डाला।
तीनों सीट जीतने का दावा
वोट डालने के बाद भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस तीनों राज्यसभा सीट जीतने जा रही है। इसमें किसी को संशय नहीं रहना चाहिए । सभी विधायक एकजुट है और सब लोग एक साथ वोटिंग कर रहे हैं। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस विधायक दल के एजेंट के तौर पर काम कर रहे हैं । दूसरे एजेंट के तौर पर किसी पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा मौजूद हैं। कांग्रेस के सभी 108 विधायक मतदान के बाद अपने वोट मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिखाएंगे और मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में गोविंद सिंह डोटासरा दिखा सकेंगे।

मतदान के लिए विधायकों की लगी लाइन
विधानसभा में मतदान के लिए विधायकों की लंबी लाइन लगी हुई सभी लोग विधायक बारी-बारी से मतदान कर रहे हैं कांग्रेस के विधायक विधायक दल के नेता और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को दिखा रहे है।
थोड़ी देर बाद में बीजेपी विधायक भी मतदान करेंगे।













































