Home rajasthan गहलोत ने किया अपने जन्मदिन आयोजित रक्तदान के पोस्टर का विमोचन

गहलोत ने किया अपने जन्मदिन आयोजित रक्तदान के पोस्टर का विमोचन

0

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जन्म दिवस (3 मई) पर होने वाले विशाल रक्तदान शिविर एवं निशुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर के पोस्टर का विमोचन पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने निवास 49 सिविल लाइंस पर किया। संस्थान प्रवक्ता भवानी शंकर माली ने बताया कि 3 मई को महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान की ओर से संस्थान प्रांगण सेक्टर 3, विद्याधर नगर में रक्तदान शिविर एवं चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें डॉक्टर्स टीम द्वारा निशुल्क चिकित्सा परामर्श दिया जायेगा तथा सभी रक्तदाताओं को निशुल्क हेलमेट भी दिए जाएंगे।
इस मौके पर महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष अनुभव चंदेल, उपाध्यक्ष हनुमान सैनी, प्रवक्ता एवं राजस्थान सरकार में राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के पूर्व सदस्य भवानी शंकर माली, महामंत्री पूनम चंद कछावा , राम प्रसाद राकसिया सहित गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version