Home rajasthan गहलोत आए या उनकी टीम यह मजबूत गढ़ ढ़हने वाला नहीं -राजे

गहलोत आए या उनकी टीम यह मजबूत गढ़ ढ़हने वाला नहीं -राजे

0
   छबड़ा/छीपाबड़ौद/हरनावदा शाहजी/बारां।पूर्व सीएम वसुन्धरा राजे ने कहा है कि इस लोकसभा क्षेत्र से उनका तीन पीढ़ियों का रिश्ता है।  इसलिए इस क्षेत्र में अशोक गहलोत आये या उनकी पूरी टीम।उनसे इस क्षेत्र में कोई फ़र्क़ पड़ने वाला नहीं है।उनके परिवार का यह मज़बूत गढ़ किसी से ढह वाला नहीं है।क्योंकि इस क्षेत्र के लोगो से उनका राजनेता और कार्यकर्ताओं का नहीं,परिवार का रिश्ता है। उन्होंने कहा यह उनके लिए सुखद संयोग है कि उनके सामने यहाँ तीन पीढ़ी बैठी है।एक उनकी उम्र की।दूसरी दुष्यंत के समय की और तीसरी 18 वर्ष के नवमतदाताओं की।इन तीन पीढ़ियों का प्यार ही उनकी असली ताक़त है,जिसे उनसे कोई नहीं छीन सकता।




    राजे बारां ज़िले के छबड़ा,छीपाबड़ौद और हरनावदाशाहजी में भाजपा प्रत्याशी दुष्यंत सिंह के समर्थन में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में बोल रही थी।उन्होंने कहा कि चाहे वो आज मुख्यमंत्री नहीं है,लेकिन इस क्षेत्र का विकास वैसा ही होगा जैसा उनके मुख्यमंत्री रहते हुआ है।

पूर्व सीएम ने कहा ऐसे लोगों से दूर रहें जो राजनीति में विकास के लिए नहीं भ्रष्टाचार के लिए आये है और चुनाव लड़ रहें है।वे बोली इस क्षेत्र से उन्हें 35 वर्षों से आशीर्वाद मिल रहा है।इस कालखंड में उन पर कोई उँगली नहीं उठा सकता।उन्होंने इस अवधि में जो विकास किया है वो किसी से छिपा नहीं है।
ये थे मौजूद-पूर्व मंत्री प्रताप सिंह सिंघवी,ज़िला अध्यक्ष नंद लाल सुमन,पूर्व ज़िला अध्यक्ष जगदीश मीणा,प्रभारी पारस जैन,सभी मंडल अध्यक्ष।

Previous articleइश्कबाज बहु ने की सास की हत्या, प्रेमी संग गिरफ्तार
Next articleजरूरतमंद स्टूडेंट के लिए होगा शिक्षादान महोत्सव
लोक टुडे न्यूज़ - जनता की आवाज़ लोक टुडे न्यूज़ का उद्देश्य निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के माध्यम से आमजन की आवाज़ को सत्ता के गलियारों तक पहुंचाना है। हम जनहित के मुद्दों, जनसमस्याओं और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के प्रस्तुत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लोक टुडे के नाम से दैनिक एवं पाक्षिक समाचार पत्र और YouTube न्यूज़ चैनल भी संचालित हैं। आप भी बनें लोक टुडे का हिस्सा। अपनी खबरें, फोटो और जनसमस्याएं हमें भेजें। प्रधान संपादक: नीरज मेहरा स्थान: जयपुर, राजस्थान मोबाइल: 9829708129, 8209477614 ईमेल: neerajmehra445@gmail.com | loktodaynews@gmail.com लोक टुडे न्यूज़ - आपकी आवाज़, हमारा संकल्प।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version