Home latest तिलक नगर में महात्मा गांधी अस्पताल का नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग व चिकित्सा...

तिलक नगर में महात्मा गांधी अस्पताल का नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग व चिकित्सा शिविर

0

लोक टुडे न्यूज़ नेटवर्क

जयपुर। महात्मा गांधी अस्पताल द्वारा रविवार  को तिलक नगर स्थित महर्षि भृगु सदन में तिलक नागरिक सेवा समिति तथा जयपुर भार्गव सभा के तत्वावधान में जयपुर मे नि:शुल्क कैंसर स्क्रीनिंग एवं मालती सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य जांचों एवं विशेषज्ञों के परामर्श का लाभ लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मालवीय नगर के विधायक  कालीचरण सर्राफ थे और अध्यक्षता महात्मा गांधी मेडिकल यूनिवर्सिटी के संस्थापना चेयरमैन डॉ. एम.एल. स्वर्णकार ने की।

कालीचरण सराफ ने कहा कि चिकित्सा शिविरों के जरिए समाज में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने जांच के जरिए बीमारी की पहचान शुरू में ही करने पर जोर दिया। डॉ एम एल स्वर्णकार ने बताया कि राज्य सरकार की पहल पर महात्मा गांधी अस्पताल द्वारा सुरक्षात्मक तौर पर कैंसर स्क्रीनिंग वैन के जरिए विभिन्न स्थानों पर जाकर ब्रेस्ट कैंसर की जांच मैमोग्राफी, गर्भाशय कैंसर की जांच पेप समीर तथा फेफड़े के कैंसर की जांच चेस्ट एक्सरे द्वारा निःशुल्क की जा रही है।

चिकित्सा शिविर में महात्मा गांधी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सकों की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं। इसमें कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. ललित मोहन शर्मा, त्वचा एवं यौन रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष रिजवानी, जनरल सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. संजय सिंघल, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तरुण ओझा, न्यूरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. बलवीन सिंह, जनरल मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. यश खटोड, हड्डी एवं जोड़ रोग विशेषज्ञ डॉ. ए.के. माथुर, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. रजत भार्गव, प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कल्पना तिवारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सरिता जैन तथा डेंटल विभाग के डॉ. सुमंत प्रसाद सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर परामर्श दिया।

शिविर में मरीजों के लिए ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर, ईसीजी, लिपिड प्रोफाइल, मेमोग्राफी, पेप – स्मीयर तथा चेस्ट एक्स-रे सहित विभिन्न जांच सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य जांच का लाभ मिला।

इस अवसर पर तिलक नागरिक सेवा समिति के पंकज सक्सेना, डॉ सरस्वती मित्तल, ज्ञानेश तथा सुदीप विजयवर्गीय एवं जयपुर भार्गव सभा के मुकेश कुमार भार्गव, तरुण भार्गव, रविन्द्र भार्गव आदि वरिष्ठ पदाधिकारी एवं स्थानीय नागरिक भी उपस्थित रहे।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version