
इस पक्षी आवास 650 फ्लैट में लगभग 3000 पक्षी आवास करेंगे
कुचामनसिटी। विमल पारीक रिपोर्टर
जीव दया सेवा समिति चेरीटेबल ट्रस्ट कुचामनसिटी द्वारा शहर का पहला पक्षी आवास संत शिरोमणि आचार्य 108 श्री विद्यासागर पक्षी आवास का लोकार्पण विजयसिंह चौधरी राज्य मंत्री, राजस्थान सरकार मैं किया आसिफ खान सभापति नगर परिषद कुचामनसिटी, हेमराज चावला उप सभापति नगरपरिषद् कुचामनसिटी, ओम प्रकाश काबरा अध्यक्ष कुचामन विकास समिति कुचामनसिटी, बाबुलाल कुमावत भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष, समिति अध्यक्ष नरेश जैन द्वारा सार्वजानिक कनोई पार्क में किया गया।
कार्यक्रम समिति अध्यक्ष नरेश जैन ने बताया कि इस पक्षी आवास में 650 फ्लैट में लगभग 3000 पक्षी आवास करेंगे। नरेश जैन ने समिति के उदेश्य एवं कार्यो की विस्तृत जानकारी दी। समिति द्वारा किए जा रहे कार्यो की मंत्री ने भूरि-भूरि प्रशंसा की। समिति द्वारा दूसरा पक्षी आवास बनाने के लिए कृषि मंडी में अनुमति मांगी, जिसकी मंत्री विजयसिंह द्वारा तुरन्त आश्वासन दिया। सभापति आसिफ खान ने समिति द्वारा पक्षियों के लिए बनाए गए आवास की प्रशंसा की।
सचिव प्रदीप काला ने बताया कि इस कार्यक्रम में शहर की सभी संस्थाओं के गणमान्य व्यक्ति आए तथा उपाध्यक्ष कैलाश पांड्या, उप सचिव प्रदीप गंगवाल, मनोहर पारीक, अशोक दीपचंद काला ,सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, राजकुमार झांझरी खारड़ीया, सुरेश गौड़, कमल तोषनिवाल, नरेश पाटौदी, कमल सोमानी, सुनील पाटनी, पंकज काला, महावीर पांड्या, डॉ. हरेंद्र नेतड़, डॉ. मनोज मित्तल, आरपी धाकड़, अनिल शर्मा, कैलाश चंद्र खरीट, विपिन पहाडिय़ा, संदीप पांड्या, ललित, राजू बज, ललित सेन, रविकांत, निर्मल पांड्या उपस्थित थे।

















































