- Advertisement -
–

जयपुर ,सांभर लेक। (आनन्द प्रकाश वर्मा रिपोर्टर) राजस्थान सरकार में कैबिनेट मंत्री एवं झोटवाड़ा के जनप्रिय भाजपा विधायक कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने झोटवाड़ा की जनता से भेंटकर जन-समस्याओं के निराकरण हेतु विचार-विमर्श किया।

कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में झोटवाड़ा अभूतपूर्व विकास के पथ पर सदैव आगे बढ़ता रहेगा। जनता से मुलाकात के दौरान कैबिनेट मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि झोटवाड़ा विकास के पथ पर लगातार आगे बढ़ रहा है। शहर हो या गाँव सड़कों के विकास से लेकर सफाई की व्यवस्था दुरुस्त हुई है। आने वाले समय में भी जनता की हर समस्या का समाधान करना ही कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ का संकल्प है।
- Advertisement -






















































